हरि नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरि नाम जगत में,
इसे छोड़ विषय विष पीना क्या !!
काल सदा अपने रस डोले,
ना जाने कब सर चढ़ बोले।
हर का नाम जपो निसवासर,
अगले समय पर समय ही ना !!
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरि नाम जगत में,
इसे छोड़ विषय विष पीना क्या !!
भूषन से सब अंग सजावे,
रसना पर हरि नाम ना लावे।
देह पड़ी रह जावे यही पर,
फिर कुंडल और नगीना क्या !!
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरि नाम जगत में,
इसे छोड़ विषय विष पीना क्या !!
तीरथ है हरि नाम तुम्हारा,
फिर क्यूँ फिरता मारा मारा।
अंत समय हरि नाम ना आवे,
फिर काशी और मदीना क्या !!
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरि नाम जगत में,
इसे छोड़ विषय विष पीना क्या !!
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरि नाम जगत में,
इसे छोड़ विषय विष पीना क्या !!
- mere banke bihari lal lyrics ( मेरे बांके बिहारी लाल )
- एक नजर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे | Ek nazar kripa ki kar do lyrics
- तेरी भोली सी सूरत सांवरियां | teri bholi si surat sawariya lyrics
- Shri Krishna Govind Hare Murari Lyrics | श्री कृष्ण गोविन्द
- साथी हमारा कौन बनेगा लिरिक्स | sathi hamara kaun banega lyrics