
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ !!
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ !!
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे,
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे,
हम हैं अकेले, हम हैं अधूरे,
तेरी शरण मे, हमें प्यार दे माँ !!
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ !!
मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी,
वेदों की भाषा, पुराणों की बानी,
हम भी तो समझें, हम भी तो जानें,
विद्या का हमको, अधिकार दे माँ !!
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ !!
तु श्वेतवर्णी, कमल पे बिराजे,
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे,
मन से हमारे, मिटा दे अंधेरे,
हमको उजालों का, संसार दे माँ !!
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ !!
- मैं बालक तू माता शेरां वालिए | main balak tu mata sherawaliye | Mata ke Bhajan Lyrics
- Chalo Bulawa Aaya Hai Lyrics
- माँ शारदे माँ शारदे वंदना (Maa Sharade Vandana)
- Dharti Gagan Me Hoti Hai Lyrics | धरती गगन में होती है
- Laal Phoolon Ki Aayi Hai Bahaar Lyrics | लाल फूलों की आई है बहार | Mata Rani Bhajan







