
मेरी झोली छोटी पड़ गई रे, मैया देने वाली तू है
मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे,
इतना दिया मेरी माता।
मेरी बिगड़ी माँ ने बनायीं,
सोयी तकदीर जगायी ।
ये बात ना सुनी सुनाई,
मैं खुद बीती बतलाता रे ।
इतना दिया मेरी माता,
!! मेरी झोली छोटी पड़…!!
मान मिला सम्मान मिला,
गुणवान मुझे संतान मिली ।
धन धान मिला नित ध्यान मिला,
माँ से ही मुझे पहचान मिली ।
घरबार दिया मुझे माँ ने,
बेशुमार दिया मुझे माँ ने,
हर बार दिया मुझे माँ ने,
जब जब मैं माँगने जाता ।
मुझे इतना दिया मेरी माता,
!! मेरी झोली छोटी पड़…!!
मेरा रोग कटा मेरा कष्ट मिटा,
हर संकट माँ ने दूर किया,
भूले से कभी जो गुरुर किया,
मेरे अभिमान को चूर किया ।
मेरे अंग संग हुई सहाई,
भटके को राह दिखाई ।
क्या लीला माँ ने रचाई,
मैं कुछ भी समझ ना पाता ।
इतना दिया मेरी माता,
!! मेरी झोली छोटी पड़…!!
उपकार करे भव पार करे,
सपने सब के साकार करे ।
ना देर करे माँ मेहर करे,
भक्तो के सदा भंडार भरे ।
महिमा निराली माँ की,
दुनिया है सवाली माँ की ।
जो लगन लगा ले माँ की,
मुश्किल में नहीं घबराता रे ।
इतना दिया मेरी माता,
!! मेरी झोली छोटी पड़…!!
कर कोई जतन ऐ चंचल मन,
तू होके मगन चल माँ के भवन।
पा जाये नयन पावन दर्शन,
हो जाये सफल फिर ये जीवन।
तू थाम ले माँ का दामन,
ना चिंता रहे ना उलझन।
दिन रात मनन कर सुमिरन,
चाकर माँ कहलाता।
इतना दिया मेरी माता,
!! मेरी झोली छोटी पड़…!!
मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे,
इतना दिया मेरी माता ।
मेरी बिगड़ी माँ ने बनायीं,
सोयी तकदीर जगायी ।
ये बात ना सुनी सुनाई,
मैं खुद बीती बतलाता रे ।
इतना दिया मेरी माता,
!! मेरी झोली छोटी पड़…!!
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है
!!दोहा!!
माता जिनको याद करे,
वो लोग निराले होते हैं ।
माता जिनका नाम पुकारे,
किस्मत वाले होतें हैं ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने,
दरबार लगाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
सारे जग मे एक ठिकाना,
सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता,
अपने आंख के तारों का ।
मस्त हवाओं का एक झोखा,
यह संदेशा लाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
जय माता दी!! जय माता दी !!
जय माता की कहते जाओ,
आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो,
अपने पीछे वालों को ।
जिस ने जितना दर्द सहा है,
उतना चैन भी पाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
जय माता दी!! जय माता दी !!
वैष्णो देवी के मन्दिर मे,
लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते है,
हस्ते हस्ते जाते हैं ।
मैं भी मांग के देखूं,
जिस ने जो माँगा वो पाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
जय माता दी!! जय माता दी !!
मैं तो भी एक माँ हूँ माता,
माँ ही माँ को पहचाने ।
बेटे का दुःख क्या होता है,
और कोई यह क्या जाने ।
उस का खून मे देखूं कैसे,
जिसको दूध पिलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ।
भक्ति भारत लिरिक्स
प्रेम से बोलो, जय माता दी !!
ओ सारे बोलो, जय माता दी !!
वैष्णो रानी, जय माता दी !!
अम्बे कल्याणी, जय माता दी !!
माँ भोली भाली, जय माता दी !!
माँ शेरों वाली, जय माता दी !!
झोली भर देती, जय माता दी !!
संकट हर लेती, जय माता दी !!
ओ जय माता दी, जय माता दी !!
तूने मुझे बुलाया शेरावालिए
साँची ज्योतो वाली माता,
तेरी जय जय कार ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये,
मेहरा वालिये !!
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
सारा जग है इक बंजारा,
सारा जग है इक बंजारा,
सब की मंजिल तेरा द्वारा ।
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
पर मैं रह ना पाया,
शेरा वालिये !!
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये !!
सूने मन में जल गयी बाती,
तेरे पथ में मिल गए साथी ।
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये !!
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये !!
कौन है राजा, कौन भिखारी,
एक बराबर तेरे सारे पुजारी ।
तुने सब को दर्शन देके,
तुने सब को दर्शन देके,
अपने गले लगाया, शेरा वालिये !!
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
भक्ति भारत लिरिक्स
प्रेम से बोलो, जय माता दी !!
सारे बोलो, जय माता दी !!
आते बोलो, जय माता दी !!
जाते बोलो, जय माता दी !!
कष्ट निवारे, जय माता दी !!
पार निकले, जय माता दी !!
देवी माँ भोली, जय माता दी !!
भर दे झोली, जय माता दी !!
वादे के दर्शन, जय माता दी !!
जय माता दी, जय माता दी !!
ओ मेरी मैया, शेरावालिए
शेरावाली ओ मेरी मैया !
ज्योतावाली ओ मेरी मैया !
लाटावाली ओ मेरी मैया !
मेहरावाली ओ मेरी मैया !
मैया मेरी मैया शेरावाली !
मैया मेरी मैया ज्योतावाली !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
मैया मेरी मैया शेरावाली !
मैया मेरी मैया ज्योतावाली……
तू ही तो जनम देती पालन भी करे तू ही !
सुख देके हमे मैया गम सारे हरे तू ही !
हर पल ही छलकता है बस प्यार निगाहो से !
खुशहाल है माँ हम सब बस तेरी दुआओ से !
आ पाये तेरे दर पे माँ तेरी इजाज़त से !
इंसाफ लिये लौटे सब तेरी अदालत से !
अंजना सफर तय हम जीवन का ये कर पाये !
संसार के सागर से हम पार उतर जाये !
हे अम्बे भवानी माँ भक्तो पे करम कर ले !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
मैया मेरी मैया मेहरावाली !
मैया मेरी मैया लाटावाली……
उपकार तेरे मैया हम कैसे भुला पाये !
कर्ज़ा जो तेरा हमपर वो हम ना चूका पाये !
तू प्यार की मूरत है ममता का खज़ाना है !
कदमो में तेरे मैया सर हमको झुकाना है !
जो आये यहाँ उनकी तक़दीर सवरती है !
खुशियो से भरी आभा चेहरो पे निखरती है !
दुष्टो को मिटाती है भक्तो को बचाती है !
भटके हुए लोगो को तू राह दिखाती है !
वरदान से माँ जग की नफरत को ख़तम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
मैया ओ मेरी मैया शेरावाली !
मैया मेरी मैया लाटावाली….
तूने कई माँगो का सिन्दूर बचाया है !
ममता भरी आँखों ने रोतो को हसाया है !
कइयो की भरी गोदे बिछडो को मिलाया है !
अंधो को मिली आँखें लंगड़ो को चलाया है !
हर जीव को तू मैया गोदी में खिलाती है !
भूखा तू जगाती पर भूखा ना सुलाती है !
करुणामयी माता की महिमा ही निराली है !
मन में तेरी भक्ति की अब ज्योत जगा ली है !
मोह माया भरे दिन से मेरे दूर भरम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
आये है तेरे दर पे इतना तू रहम कर दे !
मैया ओ मेरी मैया शेरावाली !
मैया मेरी मैया ज्योतावाली !
मैया मेरी मैया मेहरावाली !
मैया मेरी मैया लाटावाली !
शेरावाली ओ मेरी मैया !
ज्योतावाली ओ मेरी मैया…
अम्बे तू है जगदम्बे काली
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
तेरे भक्त जनो पर,
भीर पडी है भारी माँ ।
दानव दल पर टूट पडो,
माँ करके सिंह सवारी ।
सौ-सौ सिंहो से बलशाली,
अष्ट भुजाओ वाली,
दुष्टो को पलमे संहारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
माँ बेटे का है इस जग मे,
बडा ही निर्मल नाता ।
पूत – कपूत सुने है पर न,
माता सुनी कुमाता ॥
सब पे करूणा दरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखियो के दुखडे निवारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
नही मांगते धन और दौलत,
न चांदी न सोना माँ ।
हम तो मांगे माँ तेरे मन मे,
इक छोटा सा कोना ॥
सबकी बिगडी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली,
सतियो के सत को सवांरती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
Mata rani ke bhajan lyrics
- Best 10+ Mata Ke Bhajan Lyrics list | माता के भजन हिन्दी में लिरिक्स लिस्ट
- Ho Rahi Jai Jaikaar Maiya Ji Tere Mandir Mein Lyrics | माता रानी भजन
- Laal Phoolon Ki Aayi Hai Bahaar Lyrics | लाल फूलों की आई है बहार | Mata Rani Bhajan
- Lag Jayegi Lagan Dheere Dheere Lyrics | मैया जी से होगा मिलन | Mata Rani Bhajan
- Maiya Tere Charanon Ki Lyrics | मैया तेरे चरणों की भजन लिरिक्स | Ambe Bhajan
- Hamaro dhan radha shri radha lyrics
- kabhi fursat ho to jagdambe lyrics : कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे
- Kare bhagat ho aarti lyrics : करें भगत हो आरती
- Kali kali amavas ki raat mein lyrics
- Chum chum chana nana baje lyrics
- Maat Bhawani Ambe Maa lyrics : मात भवानी अम्बे माँ
- Durga Chalisa Lyrics (दुर्गा चालिसा)
- Tulsi Chalisa Lyrics { श्री तुलसी चालीसा }
- Vindheshwari Chalisa { श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा }
- Maa Kali Chalisa Lyrics | माँ काली चालीसा
- श्री वैष्णो देवी चालीसा | Mata vaishno devi chalisa
- Ma baglamukhi chalisa in hindi ( माँ बगलामुखी चालीसा )
- Shri Karni Chalisa Lyrics (श्री करणी चालीसा)
- मैं बालक तू माता शेरां वालिए | main balak tu mata sherawaliye | Mata ke Bhajan Lyrics
- Ambe Tu Hai Jagdambe Kali {अम्बे तू है जगदम्बे काली}
- Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye Lyrics | तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये
- बाबला मेहता आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा (Babla mehta aa maa aa tujhe dil ne pukara)
- मेरी अखियों के सामने ही रहना (Meri akhiyon ke samne hi rehna lyrics)
- माँ शारदे माँ शारदे वंदना (Maa Sharade Vandana)
- दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां लिरिक्स (Durga hai meri maa ambe hai meri maa lyrics)
- लाल फूलों की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में
- मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी | maa murade puri karde halwa batungi lyrics
- बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ | Beta bulaaye jhat daudi chali aaye Maa
- ठुमक ठुमक कर चालें भवानी | Thumak thumak kar chale Bhavani
- शेरावाली मैया मेरी लाज रखना | Sherawali maiya meri laaj rakhna
- कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी | Kothe Upar Kithri Maiya Ka Bhawan Saja Dungi
- हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम | Hey Naam Re Sabse Bada Tera Naam
- माता जी की आरती | Mata ji ki aarti
- सरस्वती माता जी की आरती | Saraswati mata ki aarti
- फूलों से सजा दरबार माँ को बड़ा प्यारा लगे | PHOOLON SE SAJA DARBAR MAIYA
- भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे (Bhor Bhai Din Chad Gaya Meri Ambe Lyrics)
- सावन की बरसे बदरिया | sawan ki barse badariya lyrics
- Aigiri nandini lyrics in hindi ( अयिगिरी नंदिनी )
- बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया | Bigdi Meri Bana De Lyrics
- Durga Stuti Lyrics (श्री दुर्गा स्तुति पाठ)
- Dharti Gagan Me Hoti Hai Lyrics | धरती गगन में होती है
- प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी | Pyara Saja Hai Tera Dwar Bhawani Lyrics
- मेरी माँ के बराबर कोई नहीं | meri maa ke barabar koi nahi lyrics
- माँ सरस्वती वंदना | Saraswati vandana
- Chalo Bulawa Aaya Hai Lyrics
- मैया ऊंचे भवन विराजो | Maiya Unche Bhawan Virajo Jaikara
- kitna pyara hai singar lyrics | कितना प्यारा है
- Leke Pooja Ki Thali Lyrics | लेके पूजा की थाली
- lakshmi maiya ki aarti { लक्ष्मी जी की आरती }
- Jai ambe gauri aarti | जय अम्बे गौरी
- Vaidyanatha Ashtakam | श्री वैद्यनाथाष्टकम्
- संतोषी माता की आरती | Santoshi mata ki aarti
- Tere Darbar Me Maiya Khushi Milti Hai Lyrics
- शेरावाली कब आओगी मेरे अंगना | Sherawali Kab Aaogi Mere Angna
- durga kavacham lyrics | माँ दुर्गा कवच पाठ







